November 14, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की मतगणना में भागलपुर जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025मतगणना 14 नवम्बर को, निषेधाज्ञा एवं सुरक्षा निर्देश जारी भागलपुर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की मतगणना शुक्रवार, 14 नवम्बर को होने जा रही है। मतगणना के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भागलपुर जिला प्रशासन ने कड़े एहतियाती कदम उठाए हैं। जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करते हुए कई प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। मतगणना के लिए जिले में दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं — महिला आईटीआई, बरारी, भागलपुर और राजकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज, बरारी, भागलपुर। इन दोनों केंद्रों पर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों — बिहपुर (152), गोपालपुर (153), पीरपैंती (अ.जा.) (154), कहलगांव (155), भागलपुर (156), सुलतानगंज (157) […]