October 25, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अंतर्राज्यीय पुलिस बैठक, कहलगांव में आठ चेकपोस्ट स्थापित ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीरपैंती थाना परिसर में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय पुलिस बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कहलगांव एसडीपीओ डॉ. पंकज कुमार ने की। इस बैठक में झारखंड राज्य के साहेबगंज और गोड्डा जिले के पुलिस पदाधिकारियों सहित स्थानीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में साहेबगंज डीएसपी चंद्रशेखर, गोड्डा डीएसपी किशोर तिर्की, महगामा डीएसपी किशोर तिर्की, मेहरमा अंचल इंस्पेक्टर आर. मिंज, कहलगांव डीएसपी कल्याण आनंद, पीरपैंती अंचल इंस्पेक्टर अरुण कुमार, पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार, इशीपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बिहार-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधियों, असामाजिक तत्वों और नक्सलियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया […]