September 21, 2025
बिहपुर बीआरसी के लेखापाल अखलेश कुमार के तबादले पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । बिहपुर बीआरसी के लेखापाल पद पर सेवा देने के बाद अखलेश कुमार का विभागीय तबादला बीआरसी सन्हौला कर दिया गया। उनके तबादले के अवसर पर शनिवार को प्रखंड के सभी शिक्षकों ने सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक और औलियाबाद के सुजीत कुमार ने किया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अखलेश कुमार को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ शिक्षक चंद्रभूषण, राजीव नयन, पंकज शर्मा, मनोज कुमार और बिजली कुमारी ने कहा कि अखलेश कुमार का कार्य के प्रति समर्पण, उनका व्यवहार और संवादशैली सभी के लिए प्रेरणा का […]