February 6, 2026
बिहपुर के सूरज कुमार भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम में चयनित, भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के लिए यह गर्व का क्षण है कि क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी सूरज कुमार का चयन भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम में किया गया है। सूरज कुमार बाली (इंडोनेशिया) में 13 से 19 फरवरी तक आयोजित होने वाली भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला में भारतीय टीम की ओर से हिस्सा लेंगे। वे इस प्रतियोगिता में बिहार राज्य से एकमात्र चयनित खिलाड़ी हैं। भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में एवं दिल्ली बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा भारतीय टीम के चयन हेतु दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन 7 और 8 नवंबर को दिल्ली के विकासपुरी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया था। इस चयन प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया […]