January 16, 2026
बिहारीपुर स्थित एक घर में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब भागवत मंडल की पत्नी नीलम देवी के घर में अचानक आग लग गई। इस आगलगी की घटना में घर में रखा पूरा घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। पीड़िता नीलम देवी ने बताया कि रोज की तरह वे घर के बाहर आंगन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान घर के एक कमरे से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक वे कुछ समझ पातीं और आसपास के लोगों को आवाज देतीं, तब तक आग […]