Tag Archives: bihpur

Noimg

बिहपुर झंडोत्तोलन के कार्यक्रम ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

बिहपुर – देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड के सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।बिहपुर स्वराज्य आश्रम में प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला सुबह 8 बजे , खादी भंडार में 8:10 बजे , प्रखंड मुख्यालय में। प्रमुख रीमा देवी 8:30 बजे , बाल विकास परियोजना कर्यालय में 8:50 बजे , बीआरसी 9:00 बजे , भाजपा कार्यालय में विधायक ई शैलेंद्र 9:15 बजे , राजद कार्यलय में 9:20 बजे ,बिहपुर पीएचसी में प्रभारी मुरारी पोद्दार 9:30 बजे , बिहपुर डाकबंगला में 9: 30 बजे , जदयू कर्यालय में 9:45 बजे ,झंडापुर ओपी मे 9:30 बजे, बिहपुर थाना में 10:00 बजे समेत अन्य स्थानों व संस्थानों में भी झन्डोत्तोलन […]

बिहपुर : ट्रेन से गिर कर युवक की मौत || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरBarun Kumar Babul0

बिहपुर- शनिवार को कटिहार – बरौनी रेलखंड पर सुबह तीन बजे के करीब बिहपुर रेलवे स्टेशन एवं झंडापुर पूर्वी केबिन के बीच डाउन रेल ट्रैक पर आइसक्रीम फैक्ट्री के समीप ट्रेन से गिरने के दौरान एक अज्ञात 17 वर्षीय युवक का सिर फट गया और मौके पर मौत हो गई । वही घटना की सूचना पर रेल थानाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद राय मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया भेज दिया गया । श्री राय ने बताया की मृतक युवक का पहचान के लिये शव को 72 घंटे रखा जाएगा . हांलाकि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा हैं । Barun Kumar Babul

बिहपुर : सोहड़ी बहियार से किया भाड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद , तस्कर फरार ||GS NEWS

अपराधनवगछियाBarun Kumar Babul0

बिहपुर- गुप्त सूचना के आधार पर झंडापुर प्रशासन के द्वारा शुक्रवार की रात प्रखंड के सहोडी गांव के बहियार से छापेमारी कर भाड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की गई जबकी एकबार फिर शराब तस्कर भागने में सफल रहे । पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सहोडी गांव के बहियार में तस्करों ने भारी मात्रा में शराब का छिपा कर रखा है जिसपर पुलिस तुरंत हरकत में आई और ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार एवं दारोगा मनोज चौधरी के द्वारा सहोडी बहियार में छापेमारी की गई तो भाड़ी मात्रा में छुपा कर रखी गई शराब बरामद हुई । ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया की शराब सहोडी बहियार के एक केला बगान में एक खड़े में छुपा कर रखी गई थी । […]

नवगछिया : कब्बड्डी खिलाड़ी ने लगाया बिहपुर पुलिस पर मारपीट करने का आरोप //GS NEWS

खेल खिलाड़ीनवगछियाबिहपुरBarun Kumar Babul0

बिहपुर के झंडापुर निवासी कब्बड्डी खिलाड़ी मनीष कुमार ने झंडापुर पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. मनीष कुमार का कहना है कि वह झंडापुर बाजार में दुकान का संचालन करता है. लॉक डाउन को लेकर पुलिस दुकानों को बंद करने की हिदायत दे रही थी. वह अपना दुकान बंद कर चुका था लेकिन उसे एक ग्राहक से रकम लेना था. जब पुलिस लौट कर आयी तो उसके साथ मारपीट करने लगी. मनीष ने कहा कि उसने कई बार मारपीट न करने की आरजू मिन्नत की लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुना और उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी. मनीष का कहना है कि उसके गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें आयी है. इधर झंडापुर पुलिस से मामले में पक्ष […]

बिहपुर : लत्तीपुर में जमीन विवाद युवक का सिर फोड़ा, थाने मे दिया आवेदन || GS NEWS

बिहपुरDESK 04 B0

बिहपुर- लत्तीपुर मे रविवार को सुबह आठ बजे जमीन पर निर्माण कार्य कराने के दौरान लाठी डंडा चल गया. जिसमें युवक शंभू कुमार शर्मा का लाठी से सिर फाड़ दिया. इस मामले के बाबत शंभू ने बिहपुर थाने मे केस दर्ज कराने के लेकर आवेदन दिया हैं. जिसमें उसने बुट्टि शर्मा उर्फ राकेश शर्मा, मंटू शर्मा, पप्पू शर्मा को नामजद आरोपी बनाया हैं. अपने आरोप मे बताया हैं की जब मैं अपने जमीन पर घर बनाने का कार्य कर रहा था ,तभी उपरोक्त नामजद उत्तेजित होकर जान मारने की नीयत से मंटू शर्मा ने हम पर लाठी से प्रहार कर सिर फोड़ दिया. मुझे ग्रामीणों ने बचाया. DESK 04 B

बिहपुर : भारत के सभी शोषितों -वंचितों की अवाज थे बाबा साहेब , बिहपुर के विक्रमपुर में धूमधाम से मना भारत रत्न अंबेडकर की 130 वी जयंती || GS NEWS

बिहपुरDESK 04 B0

बिहपुर – बिहार फूले अंबेडकर युवा मंच के बैनर तले बुधवार को भारतीय संविधान के वास्तुकार भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती प्रखंड के विक्रमपुर के वार्ड नंबर 9 दास टोला में धूमधाम से मनाया गया . जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता नसीब रविदास व संचालन दीपक दीवान ने किया .जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया रवींद्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि रघुनाथ दास, राजेंद्र पासवान, जयप्रकाश पासवान, अखिलेश रमण भी मौजूद थे .वही अतिथियों द्बारा संयुक्त रूप दीप जलाकर उद्घाटन किया एवं उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजली दिया .वही जयंती कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भारत के सभी शोषितों -वंचितों की अवाज थे […]

बिहपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक संपन्न || GS NEWS

बिहपुरDESK 04 B0

बिहपुर – मंगलवार को बिहपुर के डाकबंगला परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैप्पी आनंद व संचालन पंकज यादव ने किया . बैठक में कई कार्यो पर चर्चा किया गया . मौके पर पूर्व नगर मंत्री मंगलम कुमार ने कहा कि इस नये कार्यकारिणी की छात्र हित एवं सामाजिक संगठन के कार्य में ततपर रहेगी . बढ़ते कोरोना महामारी से लड़ने में समाज के साथ हमेशा खड़े रहेंगे . इलाके के सभी गांवों को सेनीटाइज करेंगे . मौकै पर गोपाल चौधरी, विनायक शंकर ,विक्की चौधरी, गोलू कुमार निलेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे. DESK 04 B

बिहपुर : गौरीपुर में हथियार के साथ खेलने के दौरान चली गोली, घायल युवक की स्थिति गंभीर, मायागंज रेफर || GS NEWS

बिहपुरDESK 04 B0

बिहपुर – प्रखंड के गौरीपुर में दोपहर एक बजे झोपड़ीनुमा बासा में लोडेड देशी कट्टा के साथ खेलने के दौरान गोली चल गई. गोली युवक के पेट के नीचे जा धंसी और युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया. वही उसके साथ जो युवक था, वो भाग खड़ा हुआ. वही गोली चलने की सूचना पर परिजन मौके पर जुट गये और आननफानन मे इलाज के अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया. वहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुये भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया . इधर गोलीकांड की सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार एवं एएसआई उपेंद्र मुखिया दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये एवं पड़ताल शुरू कर दिया. वही थानाध्यक्ष ने बताया की […]