Tag Archives: bihpur

बिहपुर : मड़वा से 32 लीटर विदेसी शराब बरामद ||GS NEWS

बिहपुरDESK 04 B0

बिहपुर- थाना क्षेत्र के मड़वा से झंडापुर ओपी पुलिस ने सोमवार को 32 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. झंडापुर ओपी पुलिस ने अजीत राय के घर के लेटरिंग के पीछे झाड़ी से बरामद की है.बरामद शराब में आरएस 180 एमएल के 36 बोतल,ब्लू स्टोक 375 एमएल के 15 बोतल,मेंक डोवेल 375 एमएल के 44 बोतल, ब्लेंडर180एमएल 8 बोतल एवं 750 एमएल के 4 बोतल बरामद किया. ओपी प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मड़वा में शराब तस्कर ज्यादा मात्रा में विदेशी शराब को तस्करी के लिए स्टॉक किए हैं जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दरोगा हरिकिशोर सिंह बरामद कर लिया. मौके से शराब तस्कर फरार हो गया. . DESK 04 B

बिहपुर : पीएचसी में कोरोना रोगी की मौत, परिजनों ने लगाया एम्बुलेंस नहीं देने का आरोप || GS NEWS

बिहपुरDESK 04 B0

बिहपुर – बिहपुर पीएचसी में शनिवार को एक कोरोना रोगी की मृत्यु हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी मिली है कि मिल्की गांव का एक 55 वर्षीय व्यक्ति की तबियत खराब होने के बाद वह बिहपुर पीएचसी आया था. चिकित्सकों को शक होने के बाद उसका कोरोना चेक करवाया गया. जांच के बाद उक्त व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला. मरीज की हालत अत्यधिक खराब थी. परिजन बार बार पीएचसी से एम्बुलेंस की मांग करते रहे लेकिन पीएचसी द्वारा एम्बुलेंस नहीं दिया गया. अंततः मरीज की जान चली गयी. परिजनों का आरोप है कि अगर समय से उनलोगों को एम्बुलेंस मिल जाता और मरीज भागलपुर मायागंज अस्पताल पहुंच जाता तो उसकी जान बचायी जा सकती थी. दूसरी तरफ पीएचसी […]

बिहपुर : मालवाहक वाहन के धक्के से हुये जख्मी के समधी ने दर्ज कराया केस || GS NEWS

बिहपुरDESK 04 B0

प्रतिनिधि बिहपुर – नरायणपुर के मनोहरपुर निवासी ओकील शर्मा ने मालवाहक वाहन के धक्के से घायल हुये समधी के मामले को लेकर झंडापुर ओपी थाने मे केस दर्ज कराया हैं .जिसमें उसने वाहन बीआर 10 सीबी 4083 के चालक को नामजद आरोपी बनाया हैं. उसने बताया हैं की 3 अप्रैल को मेरा समधी कैलाश शर्मा आशाटोल निवासी लत्तीपुर से साइकिल से सब्जी लेकर घर आ रहा था. उसी दौरान महंथ स्थान चौक के पास मालवाहक वाहन ने धक्का मार दिया . जिस कारण साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया एवं मेरा समधी भी बुरी तरह घायल हो गया. वही लोगों ने इनको इलाज के लिये बिहपुर सीएचसी भेजा. जहां प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया. DESK 04 B

बिहपुर : राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में बिहार महिला टीम को 5वां स्थान || GS NEWS

बिहपुरDESK 04 B0

बिहपुर – जयपुर (राजस्थान) में सम्पन्न हुए 66वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग में बिहार ने महाराष्ट्र व तेलंगाना को लगातार दो सेटों में पराजित कर पाँचवा स्थान प्राप्त किया. बिहार की महिला टीम को सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में पहली बार यह उपलब्धि प्राप्त हुई है. इस उपलब्धि के साथ – साथ बिहार की महिला टीम फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर गयी . इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि इससे पूर्व खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चैंपियनशिप की विजेता तमिलनाडु के हांथो कड़े संघर्ष के बाद बिहार को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन बिहार की […]