October 13, 2025
बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर में सड़क हादसे में घायल एक किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिले के मीरनगर निवासी टिंकू कुमार यादव (42) के रूप में हुई है। घटना गोराडीह थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव के पास की है। परिजनों के अनुसार, टिंकू यादव अपनी बाइक से गोराडीह बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर में टिंकू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। घायल को गंभीर स्थिति में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर में भर्ती कराया गया, जहां सात […]