January 24, 2026
भागलपुर में हथियार के बल पर युवक से लूट, बाइक सवार बदमाश आईफोन व सोने की चेन लेकर फरार || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयू देवी विद्यालय के समीप बाल्टी कारखाना रोड का है, जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवक की पहचान सत्यानंद कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सत्यानंद कुमार पटना से ट्रेन द्वारा भागलपुर पहुंचे थे। स्टेशन से पैदल अपने घर जाने के दौरान जैसे ही वे बाल्टी कारखाना रोड की एक गली में पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने पहले युवक के साथ गाली-गलौज की, फिर मारपीट करते हुए हथियार दिखाकर दहशत में ले लिया। […]