February 4, 2026
भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: बाइक सवार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। दुमका मुख्य मार्ग पर बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजानी पेट्रोल पंप के समीप एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अज्ञात बाइक सवार ने सड़क किनारे जा रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बाईपास थाना की गश्ती टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। गश्ती पदाधिकारी एएसआई उमेश शुक्ला, हवलदार हरेंद्र प्रसाद और सिपाही लखन कुमार ने घायल युवक को बिना देर किए अपने सरकारी वाहन से मायागंज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान भूषण यादव, निवासी गौराचक्की, थाना बाईपास के […]