December 24, 2025
बोगस क्लेम से बचाव के लिए आयकर विभाग की कार्यशाला, करदाताओं और कर पेशेवरों को किया गया जागरूक || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। भागलपुर ज़ोन के करदाताओं एवं कर पेशेवरों को बोगस क्लेम से बचाने और कर कानूनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयकर विभाग द्वारा एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भागलपुर, बांका, पूर्णिया एवं कटिहार जिलों सहित भागलपुर ज़ोन के प्रमुख करदाता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कर पेशेवर, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा डीडीओ उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिहार एवं झारखंड के प्रधान आयकर आयुक्त श्री तुषार धवल सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में यह देखा जा रहा है कि कुछ करदाता अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के बोगस क्लेम कर रहे हैं, जिससे देश को भारी राजस्व हानि हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयकर […]