Tag Archives: buddhu Chak mein

Noimg

बुद्धूचक में चोरी कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और नकदी बरामद ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के बुद्धूचक थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुद्धूचक गांव में 10 जून 2025 को हुई चोरी की घटना के बाद की गई है। पीड़ित वीरेंद्र यादव द्वारा थाना में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त संतोष कुमार यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से ₹20,780 नकद, दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी संतोष कुमार यादव पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उस पर तीन अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसडीपीओ कहलगांव डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने […]