August 6, 2025
बूढ़ानाथ घाट पर 12 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, स्कूल जाने के बहाने दोस्तों संग पहुंचा था गंगा किनारे ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बुधवार को बूढ़ानाथ घाट पर 12 वर्षीय छात्र प्रिंस की पानी में डूबने से मौत हो गई। वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन दोस्तों के साथ नहाने के लिए बूढ़ानाथ घाट पहुंच गया। घटना सुबह करीब 9 बजे की है, जब प्रिंस अपने स्कूल ड्रेस में घर से निकला। रास्ते में दोस्तों ने उसे गंगा में नहाने के लिए मना लिया। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और किसी वस्तु में फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका। उसके साथ मौजूद दोस्त घबरा कर मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच […]