January 19, 2026
39वें बुनकर शहादत दिवस पर विशाल आम सभा, बुनकरों की मांगों को लेकर गूंजी सशक्त आवाज || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। बुनकर एकता और शहीदों की स्मृति को समर्पित 39वें बुनकर शहादत दिवस के अवसर पर भागलपुर के मदनानगर गोलंबर चौक के समीप चंपानगर में एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुनकर, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभा का मुख्य उद्देश्य शहीद बुनकरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ बुनकर समाज की ज्वलंत समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखना था। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए बैनरों में शहीद शशि, जहांगीर एवं गंगा प्रसाद को अमर शहीद बताते हुए श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बुनकर समाज ने देश की अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है, लेकिन आज भी यह समाज उपेक्षा का शिकार […]