February 15, 2026
शिक्षा विभाग ने रोमांचक मुकाबले में एसबीआई को हराया, चंदन सिंह बने मैन ऑफ द मैच || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर ।विभागीय क्रिकेट लीग के दूसरे मुकाबले में रविवार को एजुकेशन-11 और एसबीआई-11 के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें शिक्षा विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। शिक्षा विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीआई की टीम 15 ओवर में 5 विकेट खोकर केवल 100 रन ही बना सकी। शिक्षा विभाग के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को बड़े शॉट खेलने का मौका नहीं दिया। टीम की सधी हुई बल्लेबाजी और प्रभावी गेंदबाजी के दम पर शिक्षा विभाग ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के […]