March 10, 2026
चांदो सौदागर के अभिनय में निभाष चंद्र मोदी ने दर्शकों का मन मोहा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का भव्य आगाज़, बिहुला-विषहरी नाटक ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड स्थित मुक्त आकाश स्टेडियम में तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का भव्य आगाज़ किया गया। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, डीडीसी प्रदीप कुमार तथा कला-संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत संगीत संध्या से हुई, जिसमें शहर के कई चर्चित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को संगीतमय बना दिया। महोत्सव के पहले दिन भागलपुर की प्रसिद्ध नाट्य संस्था कृष्णा क्लब की ओर से अंग जनपदीय लोकधरोहर पर आधारित बिहुला-विषहरी नाटक का मंचन किया गया। मंजूषा कला की लोकगाथा पर आधारित इस नाटक को […]