Tag Archives: Chanpapur

Noimg

चंपापुर जैन सिद्धक्षेत्र में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया दस लक्षण महापर्व का प्रथम दिवस ‘उत्तम क्षमा’ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र में गुरुवार से शुरू हुए दस लक्षण महापर्व के प्रथम दिवस ‘उत्तम क्षमा’ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दिन की शुरुआत मंगलकारी अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन से हुई। इसके पश्चात आरती, स्तुति और प्रभु भक्ति के मंत्रोच्चार से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। भजनों की सुमधुर धारा बहती रही और श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इंदौर से पधारे अभिनव जैन ने क्षमा धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि क्षमाशीलता व्यक्ति की महानता का परिचायक है। उत्तम क्षमा केवल दूसरों को क्षमा करना नहीं, बल्कि आत्मा के भीतर की क्रोध-भावनाओं को शांत कर आत्मशुद्धि की दिशा […]