Tag Archives: Char saal

Noimg

चार साल के बेटे संग मां को जेल भेजा गया: रेणु कुशवाहा ने पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, शराबबंदी को बताया विफल ||GS NEWS

बिहारDESK20250

भागलपुर: बिहार सरकार की पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद रेणु कुशवाहा ने भागलपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की शराबबंदी नीति और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी को पूरी तरह असफल बताते हुए कहा कि राज्य में शराब माफिया बेलगाम हो चुके हैं और पुलिस की मिलीभगत से अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। रेणु कुशवाहा ने भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र की एक घटना का हवाला देते हुए बताया कि सिकंदरपुर निवासी राजकुमार रंजन को पकड़ने गई पुलिस को उसके घर से कुछ शराब की बोतलें मिलीं, लेकिन वह फरार मिला। इसके बावजूद पुलिस ने उसकी पत्नी नंदिनी सत्यपति और महज चार साल के बेटे हर्ष को गिरफ्तार कर लिया। […]