August 22, 2025
डीएम नवल किशोर चौधरी ने सदर अनुमंडल कार्यालय में एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को भागलपुर सदर अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे एसआईआर कार्यों का मुआयना किया और पूरे कार्य की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने स्वयं लैपटॉप और मोबाइल पर प्रविष्टि की जांच की और सही तरीके से मार्किंग करने की जानकारी उपस्थित सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को दी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य समय पर और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। डीएम ने इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। […]