October 25, 2025
छठ पूजा पर बरारी सीढ़ी घाट और पुल घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन सतर्क ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार को बरारी सीढ़ी घाट और पुल घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। तड़के सुबह से ही महिलाएं और पुरुष गंगा स्नान कर छठ की पारंपरिक तैयारियों में लग गए। गंगा तट पर आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक उल्लास का अलौकिक नजारा दिखाई दिया। हर कोई सूर्य देव की उपासना में डूबा हुआ नजर आया। भीड़ बढ़ने के मद्देनजर जिला प्रशासन विशेष रूप से मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीआरएफ की टीम को घाटों पर तैनात किया गया है। इसके साथ आपदा मित्रों को भी सक्रिय रखा गया है, जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। आपदा मित्र अमित कुमार, सनी मालदार और गौरव […]