Tag Archives: Chhatra ki

Noimg

छात्रा की मौत पर जीबी कॉलेज में शोकसभा, प्राचार्य ने छात्रों से मुख्य मार्ग से आने-जाने की दी सलाह ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। जीबी कॉलेज नवगछिया में बुधवार को बीए सत्र 2024-28 की छात्रा की मृत्यु पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। यह शोकसभा प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिव शंकर मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मृतका नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चापर दियारा गांव की रहने वाली थी, जिसका शव 3 जुलाई को रेलवे लाइन और एनएच-31 के बीच बरामद हुआ था। प्राचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे कॉलेज आने-जाने के क्रम में केवल मुख्य रास्ते का ही प्रयोग करें और किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें। उन्होंने छात्रा की मृत्यु को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और कहा कि पूरे कॉलेज परिवार की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। […]