January 7, 2026
नवगछिया एएनएम कॉलेज में पास कराने के नाम पर वसूली का आरोप, छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में संचालित एएनएम कॉलेज में फर्स्ट ईयर से सेकंड ईयर में प्रमोट कराने के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक छात्रा से दस हजार रुपये की मांग की जा रही है। आरोप है कि यदि छात्राएं यह राशि नहीं देती हैं तो उन्हें फेल करने की धमकी दी जाती है। कॉलेज की छात्रा ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि वह गरीब परिवार से है और एएनएम की पढ़ाई कर रही है। उसने कहा कि उससे दस हजार रुपये की मांग की गई और कहा गया कि यदि उसने यह राशि नहीं दी तो उसे फर्स्ट ईयर में ही फेल कर दिया जाएगा। साथ ही छात्रा ने […]