January 3, 2026
स्नातक सेमेस्टर चार की हिन्दी की होगी पुनर्परीक्षा, छात्रों को मिलेगा “बेस्ट ऑफ टू” का लाभ || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। पिछले दिनों स्नातक सेमेस्टर चार की हिन्दी विषय की परीक्षा में सिलेबस से बाहर के प्रश्न पूछे जाने को लेकर उठे विवाद पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में बड़ा फैसला लिया है। टीएनबी कॉलेज और बीएन कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थियों द्वारा किए गए बहिष्कार के बाद प्रभारी कुलपति प्रो. बिमलेन्दु शेखर झा ने जनवरी के दूसरे सप्ताह में हिन्दी विषय की पुनर्परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय स्तर पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट, छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों तथा संबंधित परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों के मंतव्यों का गहन अध्ययन करने के बाद यह निर्णय लिया गया। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा है कि इस पूरे प्रकरण में छात्रों […]