January 16, 2026
स्वच्छ कैंपस, हरा-भरा कैंपस 2026 कार्यक्रम में छात्रों ने दिया स्वच्छता और हरियाली का संदेश || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : विश्वविद्यालय के औद्योगिक संबंध एवं कार्मिक प्रबंध विभाग (आईआरपीएम) में गुरुवार को “स्वच्छ कैंपस, हरा-भरा कैंपस 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के स्नातकोत्तर सेमेस्टर-1 के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता एवं हरियाली से जुड़े प्रेरक और आकर्षक स्लोगनों का प्रदर्शन किया, जिससे परिसर में स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) निर्मला कुमारी के संदेश से हुई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और हरियाली केवल अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने सभी से एक स्वच्छ, सुंदर और हरित भविष्य की दिशा में सामूहिक […]