June 30, 2025
चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025परबत्ता। 29 जून 2025 को प्रशांत कुमार द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर परबत्ता बाजार से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या 104/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों में कार्रवाई कर गरैया गांव से चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ छर्रापट्टी निवासी अभिषेक कुमार पिता नंदलाल शर्मा तथा चंदन कुमार पिता रामदेव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। DESK2025