June 23, 2025
चोरी मामलें में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । 13 जून 2025 को वादी नीतेश कुमार के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि बीते रात्री स्टेशन रोड औलियाबाद स्थित इनके दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा गला में रखें पैसा चोरी कर ली गई है। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या 82/25, धारा 334 (ए)/302 (2) बीएनएस दर्ज किया गया। मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर कांड के अप्राथमिकी अभियूक्त झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी बादल कुमार पिता बिनोद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025