Tag Archives: Choron ka

चोरों का आतंक: गर्मी की छुट्टी में स्कूल के कार्यालय से बैटरी और अन्य सामान की चोरी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड स्थित राजकीय चंद्रावती कन्या मध्य विद्यालय, चंपानगर में चोरी की एक और घटना सामने आई है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कार्यालय कक्ष का ताला तोड़कर दो बैटरियां, लगभग 400 थाली, बाजा का एम्प्लीफायर, स्टील के बर्तन सहित अन्य सामान चुरा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव रंजन सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से विद्यालय में गर्मी की छुट्टी थी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जब स्कूल खुले तो स्टाफ ने देखा कि कार्यालय कक्ष का ताला टूटा हुआ है और वहां रखे कई सामान गायब हैं। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने दो बैटरियों के अलावा लगभग 400 थालियां, एम्प्लीफायर, स्टील के […]

Noimg

चोरों का तांडव एक रात में तीन मंदिरों में किया चोरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

दानपेटी तोड़कर हजारों नकदी किया गायब घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद नवगछिया। पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते एक महीने के अंदर एक दर्जन से अधिक मंदिरों, दुकानों और घरों में चोरों ने लाखों रुपये के सामान और नकदी चोरी कर पुलिस की नींद उड़ा दी है। भवानीपुर और बिहपुर थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार रात चोरों ने झंडापुर और बिहपुर थाना क्षेत्र के तीन मंदिरों में दानपेटी तोड़कर हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर स्थित मां भगवती मंदिर और बजरंगबली मंदिर में चोरों ने दानपेटी तोड़कर नकदी चुरा ली। झंडापुर थाना क्षेत्र के […]