October 9, 2025
चुनाव और काली पूजा को लेकर पुलिस सतर्क, शहर में फ्लैग मार्च ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। आगामी विधानसभा चुनाव और काली पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और कानून-व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस उपस्थिति दर्ज कराना और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास जगाना था। मार्च में पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था सहित ततारपुर, कोतवाली और जोगसर थानों के थानाध्यक्ष भी शामिल हुए। इसके अलावा केंद्रीय पुलिस बल की टुकड़ियां भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहीं। फ्लैग मार्च की शुरुआत भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर से की गई, जो सोना पट्टी, खलीफाबाग मार्केट, ततारपुर, सराय […]