June 29, 2025
कोचिंग के लिए घर से निकला किशोर नहीं लौटा, परिजनों ने रंगरा थाना में लगाई गुहार ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनिया गांव निवासी शिवम कुमार, पिता स्वर्गीय युगेश रजक, उम्र 14 वर्ष, बीते 27 जून 2025 को कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह अब तक घर नहीं लौटा है। परिजनों के अनुसार, शिवम नवगछिया स्थित वैशाली होटल के समीप मुकेश सर के कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करता है। वह रोज़ की तरह 27 जून को भी पढ़ने के लिए गया था, लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उसकी मां निशा कुमारी ने रंगरा थाना में लिखित आवेदन देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। […]