November 12, 2025
कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने परिवार संग किया मतदान, बोले — लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर नागरिक करे मतदान ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अजीत शर्मा ने अपने परिवार संग मतदान किया। वे अपनी पत्नी विभा शर्मा और पुत्र वैभव शर्मा के साथ कृषि भवन स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे और शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि हर मतदाता का यह नैतिक और लोकतांत्रिक कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र की असली ताकत जनता के वोट में होती है। भागलपुर के लोगों से मेरा आग्रह है कि वे भयमुक्त होकर मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।” इस दौरान मतदान केंद्र पर […]