August 27, 2025
डीएलसीसी की दूसरी तिमाही की हुई बैठक ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर । जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में तथा उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की उपस्थिति में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन समीक्षा भवन सभागार में किया गया। बैठक में जिला के तमाम सरकारी एवं निजी बैंकों ने भाग लिया। बैठक में जून 2025 तिमाही के विभिन्न आंकड़ों पर विस्तार से समीक्षा हुई। जहां जून 2025 में लक्ष्य के विरुद्ध एसीपी में 20% की प्राप्ति हुई, वहीं साख जमा अनुपात 51.38 % रहा। जिलाधिकारी ने . खराब प्रदर्शन कर रहे बैंकों से खासा नाराज़गी जाहिर की और अगली तिमाही तक निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। सरकारी योजनाओं जैसे केसीसी, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई का भी प्रदर्शन असंतोषप्रद रहा। […]