July 12, 2025
डीएम और एसएसपी ने किया सूचना केंद्र का उद्घाटन ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 के अंतर्गत नमामि गंगे घाट पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा बनाए गए सूचना केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर जिला अधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को बिछड़े हुए साथी, उनके परिवार के सदस्य को मिलने का काम सूचना केंद्र करती है। भागलपुर जिले के अंतर्गत पांच सूचना केंद्र बनाया गया है, जिनमें नमामि गंगे घाट, सीढ़ी घाट, कृष्णगढ़, प्रखंड कार्यालय परिसर सुल्तानगंज और धांधी बेलारी अवस्थित सूचना केंद्र शामिल हैं। इन सूचना केंद्र पर खोए हुए व्यक्ति अपने साथी का नाम, पता देते हैं यह सूचना […]