February 13, 2026
भागलपुर रेलवे स्टेशन का जीएम और डीआरएम ने किया निरीक्षण, डबल लाइन परियोजना व यात्री सुविधाओं की समीक्षा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर रेलवे स्टेशन पर आज मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता एवं रेलवे के जीएम मिलिंद देउस्कर ने विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक की स्थिति का जायजा लिया तथा प्रस्तावित डबल लाइन परियोजना को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। निरीक्षण के क्रम में स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम तथा यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि डबल लाइन निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि ट्रेनों के आवागमन में सुगमता आए और यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक पर भारी वाहनों के अनधिकृत आर-पार होने की […]