December 22, 2025
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने दे दी जान || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवानीपुर वार्ड संख्या-5 में रविवार की रात एक नवविवाहिता ने दहेज को लेकर ससुराल वालों की प्रताड़ना और घरेलू विवाद से तंग आकर जान दे दी । मृतका की पहचान भवानीपुर निवासी 20 वर्षीय नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जो मनीष राम की पत्नी थी। घटना की सूचना सोमवार की सुबह मिलते ही भवानीपुर थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका बिहपुर प्रखंड के झंडापुर वार्ड संख्या-6 निवासी स्व. अशोक राम की पुत्री थी। नेहा की मां माला देवी ने बताया कि अप्रैल 2025 […]