February 3, 2026
विक्रमशिला सेतु पर 37 सेकंड में टली दो जिंदगियों की मौत, दारोगा सिकंदर कुमार बने देवदूत || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर से एक दिल दहला देने वाली, लेकिन राहत भरी घटना सामने आई है। विक्रमशिला सेतु पर एक महिला अपने नवजात बच्चे को गोद में लिए गंगा नदी में कूदने की तैयारी में थी। आंखों में असहायता और चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था। कुछ ही पलों में दो जिंदगियों पर संकट मंडरा रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर जा रहे डायल 112 में तैनात दारोगा सिकंदर कुमार की नजर महिला पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने बिना एक क्षण गंवाए वाहन रोका और महिला से संवाद स्थापित किया। दारोगा ने महिला को समझाया, उसे हिम्मत दी और तत्परता दिखाते हुए रेलिंग से पीछे खींच लिया। इस त्वरित कार्रवाई से महिला और उसकी गोद में मौजूद […]