March 11, 2026
चलती मोटरसाइकिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, देखते ही देखते जलकर हुई राख || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। भागलपुर के तिलका मांझी यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के आसानंदपुर चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के समय मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। जैसे ही मोटरसाइकिल से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं, दोनों सवार किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाते हुए वहां से हट गए। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और कुछ ही मिनटों में पूरी मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब तक […]