Tag Archives: Deshi sharab

Noimg

देशी शराब के साथ उपकरण बरामद, आरोपी फरार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक पुलिस ने गुरूवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के माररडीह गाँव निवासी बाबन ऋषिदेव के घर से 01 लीटर देशी शराब, दो बड़ी और एक छोटा तसला, नोजल पाइप समेत शराब बनाने वाली अन्य उपकरण बरामद किया. कारोबारी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. इस कार्रवाई में एएसआई भृगुनाथ यादव एवं एलटीएफ प्रभारी चंदन कुमार समेत अन्य पुलिस जवान शामिल थे.थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.दूसरे मामले में थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क स्थित पीएचसी के समीप से कदवा प्रतापनगर निवासी धर्मेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार कर लिया.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. DESK 04

नवगछिया : देशी शराब भट्टी ध्वस्त 100 लीटर शराब बरामद एक गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछियाइस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विस्थापित कमला कुल पंचायत अंतर्गत कॉटि धार के समीप नवटोलिया बोचाही गांव के रंजन मंडल को देसी शराब तैयार करने की भट्टी के साथ 100 लीटर देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया थानाध्यक्ष मनी पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि काटीधार के समीप कुछ शराब तस्करों के. द्वारा देसी शराब की भट्टी बनाकर तैयार किया जा रहा है जिसको लेकर के हम लोगों ने छापेमारी किया जिसमें भटठी ध्वस्त करते हुए सुमित अपराधी को गिरफ्तार किया हैतत्काल एसपी द्वारा गठित टीम के सदस्यों ने भी भाग लिया। DESK 04