January 10, 2026
देशी कट्टा और चार जिंदा गोलियों के साथ शराबी गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । भवानीपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान नारायणपुर में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रोहित कुमार पिता मुरारी यादव, निवासी बिनटोली, साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र, बेगूसराय जिला के हैं। तलाशी के दौरान उनके कमर से एक देशी कट्टा और चार जिंदा गोलियां बरामद हुईं। पुलिस जांच में यह भी पुष्टि हुई कि अभियुक्त शराब पीने की हालत में था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ शराब अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। Chanchal Jha