February 23, 2026
इंस्टाग्राम पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार के साथ वीडियो अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुलतानगंज थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियार लहराते हुए वीडियो अपलोड किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए […]