January 29, 2026
ढाबे के बाहर खड़े युवक को बोलेरो ने रौंदा, मौके पर मौत || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि कुमार (पिता जुगल यादव), निवासी बभंगामा के रूप में की गई है। यह हादसा एनएच-80 स्थित जानमहम्मदपुर, नो एंट्री के पास “रॉयल दरबार ढाबा” के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रवि कुमार ढाबे के ठीक बाहर सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। वाहन ने पहले स्कूटी को अपनी चपेट में लिया और फिर युवक को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बोलेरो के नीचे फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि रवि कुमार गंभीर […]