June 27, 2025
धार्मिक स्थल (पिंड) क्षतिग्रस्त होने से गांव में तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिला के कजरैली थाना क्षेत्र अंतर्गत तमोनी गांव में एक प्राचीन धार्मिक स्थल पर बने पिंड को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। घटना की सूचना मिलते ही कजरैली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद सदर एसडीओ विकास कुमार, डीएसपी विधि-व्यवस्था चंद्रभूषण और सिटी डीएसपी-1 अजय चौधरी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों, पुजारी और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर सभी से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी […]