August 25, 2025
डेढ़ माह पूर्व हुआ प्रेम विवाह, दहेज के लिए घर से निकाले जाने का आरोप ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में दहेज प्रथा को लेकर एक नवविवाहित जोड़े को घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रविवार को पति-पत्नी भवानीपुर थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर खुर्द निवासी फेको शर्मा की पुत्री उजाला कुमारी (21) का प्रेम संबंध भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी स्व. चक्रवर्ती शर्मा के पुत्र गौतम कुमार (23) से पिछले दो वर्षों से चल रहा था। मामला उजागर होने के बाद दोनों परिवारों की सहमति से इस वर्ष तीन जुलाई को बेगूसराय के गढ़पुरा में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न हुआ। नवविवाहिता उजाला ने बताया कि शादी के बाद उसका […]