September 29, 2025
ध्रुवगंज में सड़क हादसे में महिला की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ||GS NEWS
नवगछियाDESK2025भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र के ध्रुवगंज में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मथुरापुर भवानीपुर निवासी रुखसाना खातून 27 सितंबर को अपनी बहन के घर जा रही थीं। इसी दौरान वह सड़क किनारे खड़ी थीं कि अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रुखसाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रुखसाना की बहू रानी खातून ने बताया कि वह अपनी बहन के घर ध्रुवगंज जा रही थीं, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना […]