September 7, 2025
दी भागलपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड भागलपुर के 38वीं वार्षिक आमसभा का मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने किया उद्घाटन ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर । भागलपुर के टाउन हॉल में दी भागलपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, भागलपुर के 38वीं वार्षिक आमसभा का उद्घाटन मंत्री डॉ प्रेम कुमार, सहकारिता विभाग, बिहार सरकार द्वारा किया गया। साथ ही मंत्री के द्वारा पीरपैंती प्रखंड के हरिनकोल पैक्स के 1000 मैट्रिक टन क्षमता वाला गोदाम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां भागलपुर, संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां, अंकेक्षण भागलपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भागलपुर, प्रबंध निदेशक, भागलपुर सहकारिता बैंक एवं भागलपुर बांका जिले के सभी पैक्स अध्यक्षों, बैंक कर्मचारी उपस्थित थे। DESK2025