January 10, 2026
दिनदहाड़े मेडिकल दुकान में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के पीरपैंती नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित डॉक्टर एन. के. वर्मा के मेडिकल स्टोर से दिनदहाड़े एक चोर पैसों से भरा बॉक्स लेकर बेखौफ फरार हो गया। पूरी वारदात नगर पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है। हैरानी की बात यह है कि सार्वजनिक धन से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिन के उजाले में ही चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना ने नगर पंचायत क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद स्थानीय […]