July 14, 2025
डीजे की आवाज कम करने को कहा तो युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के वैसी गांव में डीजे की तेज आवाज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। शनिवार देर रात डीजे की ध्वनि कम करने को कहने पर कुछ लोगों ने मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मो. हसलेन (उम्र 28 वर्ष), पिता मो. मंजूर, निवासी — बैसी, थाना — रंगरा के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल हसलेन को तत्काल नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक इलाज किया गया। अस्पताल में घायल के भाई मो० कोनेल आलम नें बताया कि वैसी गाँव में उनके मोहल्ले में […]