Tag Archives: DJ per gunje Mahadev ki Geet

महाशिवरात्रि पर भीखनपुर नागेश्वर नाथ शिव मंदिर से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, डीजे पर गूंजे महादेव के गीत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भागलपुर स्थित नागेश्वर नाथ शिव मंदिर से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुईं और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर छोटी खंजरपुर सीढ़ी घाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने गंगा जल भरकर कलश में स्थापित किया। इसके बाद महिलाएं और युवतियां कलश को माथे पर धारण कर भक्ति भाव के साथ पुनः मंदिर की ओर रवाना हुईं। पूरे मार्ग में डीजे पर महादेव के भक्ति गीत गूंजते रहे, जिनकी धुन पर श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं […]