November 5, 2025
डीएम और एसपी की अगुवाई में निकली मतदाता जागरूकता मोटरसाइकिल रैली ||GS NEWS
नवगछियाबिहारDESK2025भागलपुर ।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को नवगछिया में मतदाता जागरूकता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। यह रैली अनुमंडल कार्यालय परिसर से शुरू होकर तुलसीपुर तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मोटरसाइकिलों के साथ भाग लिया। रैली के दौरान “मेरा वोट, मेरा अधिकार”, “पहले मतदान, फिर जलपान” और “11 नवंबर को वोट जरूर करें” जैसे नारे गूंजते रहे। माहौल पूरी तरह लोकतंत्र के उत्सव में रंगा नजर आया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार भागलपुर की जनता उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि मतदान 11 नवंबर […]