January 16, 2026
18 और 21 जनवरी को होगी सब इंस्पेक्टर पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा डीएम और एसएसपी ने की बैठक || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । 18 और 21 जनवरी 2026 को भागलपुर के 21 परीक्षा केंद्रों पर बिहार पुलिस अवर सेवा चयन आयोग, बिहार द्वारा दो पालियों में आयोजित की जाने वाली “पुलिस अवर निरीक्षक” की प्रारंभिक लिखित परीक्षा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को संबंधित परीक्षा केंद्र अधीक्षक, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि बिहार पुलिस अवर सेवा चयन आयोग, बिहार, पटना की “पुलिस अवर निरीक्षक” प्रारंभिक लिखित परीक्षा 18 जनवरी 2026 (रविवार) एवं 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को दो पालियों में (यथाः प्रथम पाली-पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली […]