February 3, 2026
डीएम और एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट स्तरीय वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को जिलाधिकारी, भागलपुर डॉ नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से सीएमएस हाई स्कूल, भागलपुर स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, कदाचार निरोधक उपायों, सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन की समग्र स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा परीक्षा कक्षों, नियंत्रण कक्ष एवं केंद्र परिसर में तैनात कर्मियों की उपस्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षक एवं अन्य कर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का संचालन पूर्णतः […]